Advertisement

आप के प्रदेश प्रभारी आगामी छः सितंबर को बोकारो में संगठन की करेंगे समीक्षा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आम आदमी पार्टी (आप) के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल तथा प्रदेश सह प्रभारी सुशील सिंह आगामी छः सितंबर को बोकारो पहुँचेंगे। इसी दिन वे धनबाद भी जाएँगे। दोनों स्थानों पर उस दिन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी का दौरा झारखंड के अलग-अलग जिलों में संगठनात्मक समीक्षा के क्रम में हो रहा है।

आप के वरीय पदाधिकारियों के दौरे को देखते हुए 30 अगस्त को बोकारो जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक बोकारो के सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता वरीय आप नेता अशोक कुमार तथा संचालन अरविंद विकाश ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से आगामी छः सितंबर को बोकारो जिला का कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। साथ हीं संगठन को नयी धार देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नये सिरे से जिम्मेदारी देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आगामी 6 सितंबर के आयोजन के लिए कई कमिटियाँ बनाकर उसकी जिम्मेवारी अलग-अलग पदाधिकारियों को सौंपी गयी।

उक्त बैठक में आप के जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, मंजुला देवी, उत्तम सिंह चौधरी, मनौवर अंसारी, ग्यासुद्दीन अंसारी, केएपी वर्मा, आनंद मंडल, मदन पाठक, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि अब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व झारखंड में संगठन विस्तार को लेकर गंभीर है।

जिला, नगर और प्रखंड स्तर तक नये सिरे से संगठन निर्माण और जन-जुड़ाव का संकल्प लेना होगा। वक्ताओं ने कहा कि अब दिल्ली-पंजाब माॅडल को झारखंड में स्थापित करने और जन मुद्दों को लेकर आंदोलन करने का काम होगा। बैठक में उपरोक्त के अलावा आप के सुधीर कुमार, राहुल शर्मा, श्रीपति रजवार, सरिता देवी सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *