Advertisement

तिलक नगर में ऑर्केस्ट्रा बार पर छापेमारी

संवाददाता/ मुंबई। मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा ने तिलक नगर (Tilak nagar) में एक ऑर्केस्ट्रा बार पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 36 ग्राहकों समेत 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां से 4 बार गर्ल को छुड़ाया गया है। सामाजिक सेवा शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि चेंबूर के पीएल लोखंडे मार्ग (P L Lokhande marg, Chembur) स्थित देवीकृपा ऑर्केस्ट्रा बार देर रात तक चल रहा था।

प्रतिबंध के बावजूद बार में बारबालाओं का डांस चल रहा था। इसकी गुप्त सूचना मिलते ही सामाजिक सेवा शाखा के अधिकारियों ने बार पर छापेमारी की। सामाजिक सेवा शाखा के पुलिस उपायुक्त शिवदीप लांडे ने बताया कि छापेमारी के दौरान बार में चार लड़कियां डांस करती हुई मिलीं। पुलिस ने 36 ग्राहकों, प्रबंधक और मैनेजर सहित 48 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार लड़कियों को छुड़ाया गया है। पुलिस ने संबंधित कानूनों की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *