प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के रंगामाटी पंचायत में 20 अगस्त को सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन रंगामाटी पूर्वी पंचायत की मुखिया अनीता कुमारी, वार्ड सदस्य लाजवंती देवी, चंद्रपुरा पंचायत के मुखिया के पुत्र विवेक कुमार सिंह, रियल स्कॉलर सोसाइटी के प्रोजेक्ट हेड रविन्द्र कुमार, प्रोजेक्ट प्रबंधक सह संचालक धीरज कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
डीएमएफटी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में फैशन डिज़ाइनर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत उक्त सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण केंद्र में आसपास के सौ बेरोजगार महिलाओ को 760 घंटो की प्रशिक्षण देकर कुशल फैशन डिज़ाइनर के रूप में निखारे जाने का प्रावधान है। संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षु को संस्था की ओर से निःशुल्क यूनिफार्म एवं प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण केंद्र में आटोमेटिक सिलाई मशीन से प्रशिक्षण दी जायेगी। इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध की गई हैं। उद्घाटन सामारोह में प्रशिक्षिका प्रिया शर्मा, अशोक सिन्हा, तरुण कुमार, सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, विभूति शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply