एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला के हद में जगह जगह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अगस्त को जिला के हद में कथारा गोमिया मुख्य पथ पर छिलका पुल (ओएनजीसी प्लांट) के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।
बताया जाता है कि जांच के दौरान दोपहिया व् चार पहिया वाहनों के कागजात यथा रजिस्ट्रेशन पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, पोल्यूशन पेपर, इंश्योरेंस पेपर, दोपहिया वाहनों में चालक व् सवार बिना हेलमेट पहने तथा चार पहिया चालक बिना सीट बेल्ट लगाये जाने को लेकर जुर्माना लगाया गया।

वाहन जाँच अभियान का नेतृत्व कर रहे बोकारो जिला मुख्यालय यातायात विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार दिवाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच टीम को देखते ही कई दोपहिया वाहन चालक अपनी बाइक को मोड़कर भाग गये जिसके कारण मात्र 22 दोपहिया तथा चार पहिया वाहन की जांच की गयी।
जिसमें 15 दोपहिया वाहनों तथा एक चार पहिया से कुल 35 हजार ऑनलाइन जुर्माना वसुला गया। साथ हीं कई चालकों को अपने साथ बैठे सवारी की सुरक्षा को लेकर हेलमेट पहनने तथा सीट बेल्ट लगाने की सख्त ताकिद की गयी।
वाहन जांच अभियान में सहायक अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार दिवाकर के साथ यातायात बोकारो के आरक्षी अजीत मिश्रा तथा मुकेश कुमार शामिल थे।
![]()













Leave a Reply