अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सोनपुर द्वारा 18 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी को सादर याद किया तथा उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि की।
भाजपा कार्यालय रजिस्ट्री बाजार सोनपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा का उद्घोष करनेवाले आजाद हिन्द फौज और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्रबोस थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, सिवान पच्छिमी जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, धनंजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, कृष्णानंद सिंह, उमाशंकर सिंह, मुखिया गुड्डेश्वर सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, दिघवारा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, घनश्याम सिंह, दुर्गा दास सहित दर्जनों भाजपा समर्थक शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply