चमगादड़ के तार में फंसने से क्षेत्र का विद्युतापूर्ति बाधित
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के फुसरो-अंगवाली के बीच खांजो नदी पार खरहाजरही के झाड़ीनुमा स्थल की ग्यारह हजार वोल्ट तार में एक विशाल चमगादड़ के फंसने से पूरे अंगवाली गांव का विद्युतापूर्ति बीते 7 अगस्त की रात से ही बाधित था। दूसरे दिन 8 अगस्त को हर बार की तरह बिजली विभाग की उदासीन नीति का दंश झेलते हुए ग्रामीणों ने निजी प्रयास से विशाल चमगादड़ का रेसक्यू किया। इसके बाद तार को दुरुस्त कर शाम में बिजली बहाल किया गया।
मौके पर अंगवाली पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के साथ किशुन मिस्त्री, उप मुखिया रियाज अहमद, मुन्ना जायसवाल, मोती रजवार, उज्ज्वल मिश्रा, बिट्टू मिश्रा, भगवानदास नायक, काली रजवार, मुकेश घासी, संजय घासी, मनभूलन, वरुण मिश्रा, खुर्शीद अंसारी, छोटबाबू अंसारी, महेश नायक आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने *जगत प्रहरी* को बताया कि फुसरो से अंगवाली तक ग्यारह हजार वोल्ट की तार व खंभे जर्जर हो चुके हैं, जो बारं बार जगह जगह टूटता रहता है, जिसे ठीक करने में विद्युत विभाग सूचना पाकर भी हमेशा उदासीन नीति अपनाती है। जिस कारण विवश होकर ग्रामीणों को निजी स्तर पर खर्च कर बिजली दुरुस्त करना पड़ता है।
एक अन्य समाचार के अनुसार अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोड़ा बस्ती एवं अन्य टोले के रहिवासी बिजली खंभे के गिरने से अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीण कहते हैं कि विभागीय जेई फोन तक नहीं उठाते है।
![]()













Leave a Reply