Advertisement

एसएनएमएमसीएच धनबाद में शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद मे शोक सभा आयोजित कर झारखंड आंदोलन के नायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अस्पताल परिसर के सभागार में आयोजित शोक सभा में डॉक्टरों ने उनके योगदान को याद किया और उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। इस अवसर पर अस्पताल के वरीय प्रबंधक डॉ शेखर सुमन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड के आदिवासियों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला, जो उनके अथक संघर्ष का परिणाम है। उनके द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। कहा कि दिवंगत शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है।

 

उन्होंने न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक

आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों को सशक्त करने का कार्य किया है। शोक सभा में उपस्थित सभी डॉक्टरों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिबू सोरेन के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एसएनएमएमसीएच अस्पताल के प्राचार्य, अधीक्षक, डीपी भूषण, डॉक्टर शेखर सुमन, अस्पताल के दर्जनों डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *