Advertisement

नियोजन को लेकर अवार्डी मजदूरों ने एसडीओ से की वार्ता

एस. पी. सक्सेना, ममता सिन्हा/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी में नियोजन की मांग को लेकर अवार्डी मजदूर लगातार प्रबंधन और प्रशासन से गुहार लगाता रहा है। बावजूद इसके मजदूरों को अबतक केवल आश्वासन पर आश्वासन मिलता रहा है। इसे लेकर एकबार फिर 8 अगस्त को अवार्डी मजदूरों ने झामुमो नेता मुमताज़ आलम के नेतृत्व में बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा से भेंट कर अपनी मांगो को दुहराया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अवार्डी मजदूरों का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता मुमताज़ आलम ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में पत्रकारों से एक भेंट में कहा कि पुर्व में संपन्न त्रिपक्षिय वार्ता के दौरान कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा अवार्डी मजदूरों के नियोजन प्रक्रिया को लेकर सीसीएल मुख्यालय रांची से सहमति के लिए एक सप्ताह का समय माँगा गया था। बावजूद इसके उक्त वार्ता हुए पंद्रह दिन से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन, प्रबंधन द्वारा इस मामले में अबतक किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी है।

उन्होंने बताया कि यदि प्रबंधन इस प्रकार टालमटोल की नीति अपनाती रही तो मजदूरों के समक्ष आमरण अनशन आंदोलन के अलावे अन्य कोई विकल्प शेष नहीं रह जायेगा। आलम ने कहा कि एसडीओ से आज भेंट में प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हो सका, लिहाजा एसडीओ ने अवार्डी मजदूरों से एक सप्ताह का समय मांगा है, ताकि इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई प्रारंभ की जा सके।

इस बावत एसडीओ मुकेश मछुवा ने अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि इस मामले में उनकी कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार से बात हुई है। जीएम की सहमति के बाद नियोजन प्रक्रिया को लेकर त्रिपक्षीया वार्ता के लिए एक सप्ताह का समय लिया गया है। मौके पर आलम के साथ महेंद्र रजक, बुटकी बाई, डिवीजन सिंह, अशोक कुमार शर्मा, परशुराम महतो, जानकी महतो, जाकिर अंसारी, लकीराम महतो, नीलकंठ धोबी, कार्तिक भुइयां, किट्टू रविदास, टेकलाल प्रजापति, कैला गंझु, अरबिंद सिन्हा, पीतांबर राम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *