प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। हजारीबाग जिला के हद में पद्मा रहजवासी एवं हिंदी कवियत्री मीनाक्षी जायसवाल ‘स्वरा’ (मधुरिमा)ने सावन पूर्णिमा सह रक्षा-बंधन के अवसर पर अपने भाई के नाम कविता प्रस्तुत की है। यह कविता भाई बहन के पवित्र प्रेम व् निश्चलता का भावपूर्ण संगम है।
कवियित्री स्वरा के शब्दों में भाई तुम्हें स्नेह पयोधि कहूं,
या निश्छलता की निधि कहूं!
भाई तुम्हें नम्रता का निलय कहूं,
या सुवासित मलय कहूं!
भाई तुम्हें सरलता की परिभाषा कहूं,
या सहजता की बिपाशा कहूं!
भाई तुम्हें स्रोत हर्ष का कहूं,
या अभिलाषी उत्कर्ष का कहूं!
भाई तुम्हें मूरत आरवी की कहूं,
या दमकता हुआ रवि कहूं!
भाई तुम्हें दया उदधि कहूं,
या करुणा वारिधि कहूं!
भाई तुम्हें चारु सुमन कहूं,
या प्रीति संजन कहूं!
भाई तुम्हें संचारी उल्लास का कहूं,
या दिव्य उजास कहूं!
भाई तुम्हारे उर को पावन कहूं,
या रिद्धि का सदन कहूं!!
![]()













Leave a Reply