Advertisement

सारण पूर्वी व् पश्चिमी जिला भाजपा के सांगठनिक बैठक में हम जीतेंगे का लिया गया संकल्प

छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव संबंधी मार्ग दर्शन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय जनता पार्टी का सारण पूर्वी एवं पश्चिमी जिला सांगठनिक बैठक 8 अगस्त को संगत ग्रैंड विवाह भवन सभागार में आयोजित किया गया। सारण पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सांगठनिक जिला बैठक में सारण के सभी विधान सभा प्रभारी, संयोजक, विधान सभा विस्तारक एवं सभी विधान सभा के बीएल 2 उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री सह चुनाव की दृष्टि से उत्तर बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में हम जीतेंगे के संकल्प के साथ चुनाव की तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक, तरैया विधान सभा के विधायक एवं सचेतक सत्ता दल जनक सिंह, सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, गरखा के पूर्व विधायक ज्ञान चंद मांझी, परसा के बीएलए वन सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, एकमा के बीएलए वन ब्रजेश रमण, अमनौर बीएलए वन अजय गिरि, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, रामदयाल शर्मा एवं जिला के हद में दसों विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी, संयोजक, विस्तारक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सह परसा प्रभारी राजीव सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सोनपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बबलु द्वारा किया गया। वहीं सोनपुर विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्ष, दीपक गुप्ता, सुनील साह, संजीत चौरसिया, आदित्य छोटु, दीपक शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल एवं बिहार प्रदेश भाजपा उपाध्याक्ष संतोष पाठक ने सोनपुर अति बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया और उनका दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने मंदिर परिसर में उनको अंग-वस्त्र से स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, श्रीनिवास सिंह, सचिता सिंह, आशुतोष कुमार, भूटकून बाबा, सदानंद बाबा, बमबम बाबा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *