Advertisement

गोमिया के स्वांग में हाड़ी जाति विकास मंच की बैठक सम्पन्न

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग में 7 अगस्त को हाड़ी जाति विकास मंच द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 20 अगस्त को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार स्वांग उत्तरी पंचायत के पुराना माइनस में हाड़ी जाति विकास मंच की बैठक में बताया गया कि हाड़ी समाज लंबी अवधि से आर्थिक एवं शैक्षणिक परिस्थितियों का शिकार बना हुआ है। मंच के माध्यम से सभी को एकजुट एवं जागरूक किया जा रहा है। समाज ने कहा कि बीते 24 जुलाई को हाड़ी समाज के सामाजिक संगठन हाड़ी जाति विकास मंच द्वारा राज्य के सभी जिलों में उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था।

इसी के तहत समाज के तमाम जनों के हक एवं अधिकार की मांग को लेकर आगामी 20 अगस्त को मंच द्वारा रांची में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनुपलाल हरि, महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी, सचिव नगीना कुमार हरि, बिरजू राम, संजय कुमार राम, गोपाल राम, सुधीर राम, बंटी हाड़ी, सुधीर हरि, शैलेंद्र राम, चूमु राम, मंटू राम, लालू राम, गणेश राम, सुनील राम आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *