Advertisement

चुनाव आयोग के दावा के विपरित मृतक का नाम मतदाता सूची में है दर्ज-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

बूथ चलो अभियान के तहत बूथ संख्या 306 का अध्ययन रिपोर्ट माले टीम ने किया जारी

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार में जब डॉग बाबू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निवास प्रमाण पत्र संभव है तो यह भी संभव है कि बिहार में मृतक भी चुनाव में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। अगर यह संभव नहीं होता तो मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूचि में दर्ज करने की जरूरत क्यों पड़ती। लेकिन ऐसा कई मामले जारी मतदाता सूचि में साफ दिख रहा है।

बिहार के समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में भाकपा माले की एक टीम प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, श्याम कुमार दास आदि के नेतृत्व में समस्तीपुर विधानसभा के कृषि शाखा सहयोग समिति प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर स्थित बूथ संख्या 306 का गहन अध्ययन कर 7 अगस्त को रिपोर्ट जारी किया है।
मौके पर माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बुथ क्रमांक-306 ततमा, मल्लाह जाति की बहुलता वाला बूथ है।

इस बूथ के बड़ी संख्या में मतदाता रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रूख करते रहे हैं। इस बूथ पर जीवित मतदाता का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है, लेकिन जो लगभग 20 वर्षों से दूसरे जगह बस गये हैं, उनका नाम दर्ज है। मकान नंबर, पता, पिता, पति आदि में त्रृटी की भरमार है। माले नेता सिंह ने आश्चर्य भरे लहजे में कहा कि चुनाव आयोग के दावा के विपरित उपरोक्त बूथ के क्रमांक संख्या 215 पर निर्वाचक छठू सहनी (57), पिता स्व. ननकी सहनी चकमोतीपुर ब्रह्मस्थान रहिवासी की मृत्यु आज से लगभग डेढ़ वर्ष पहले गांधी चौक से पूरब नेशनल हाईवे स्थित पूल पर सड़क दुर्घटना में हो गई थी। आश्चर्य यह कि मतदाता सूचि में अब भी मृतक छठू सहनी का नाम दर्ज है।

मामले की तस्दीक करने माले टीम ने मृतक के घर पहुंचकर उनके पुत्र लालाबाबू सहनी से मिलकर मतदाता की मृत्यु की पुष्टि की। माले नेता ने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची गड़बड़ी का पुलिंदा है। उन्होंने इसे जांच कर युद्धस्तर पर एक भी वास्तविक मतदाता छूटे नहीं और फर्जी मतदाता का नाम जुड़े नहीं के तर्ज पर मतदाता सूची में सुधार करने की मांग की है। माले टीम द्वारा मतदाता सूची का विशेष अध्ययन जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *