Advertisement

संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ने लहराया परचम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी में 6 अगस्त को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कस्तूरबा संकुल के छह विद्यालय मे कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ढोरी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुपकाडीह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मकोली, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिछड़ी ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का विषय संस्कृत, संस्कृति ज्ञान, विज्ञान, वैदिक गणित, संगणक, अंग्रेजी, कथा कथन, त्वरित भाषण, मूर्ति कला, आचार्य पत्र वाचन था। जिसमें कस्तूरबा का स्थान संस्कृत विषय में शिशु वर्ग प्रथम बाल वर्ग प्रथम, किशन वर्ग तृतीय, संस्कृति ज्ञान किशोर वर्ग में द्वितीय स्थान, विज्ञान विषय में शिशु वर्ग प्रथम बाल वर्ग प्रथम किशोर वर्ग तृतीय, वैदिक गणित में शिशु वर्ग तृतीय, संगणक में शिशु वर्ग प्रथम बाल वर्ग प्रथम, अंग्रेजी विषय में शिशु वर्ग द्वितीय बाल वर्ग प्रथम, किशोर वर्ग तृतीय, कथा कथन में शिशु वर्ग द्वितीय, बाल वर्ग प्रथम, त्वरित भाषण में द्वितीय स्थान, आचार्य पत्र वाचन में द्वितीय स्थान रहा।

इस तरह कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन के सभी भैया बहनों का प्रदर्शन उत्तम रहा। भैया बहनों को प्रोत्साहित करने मे सचिव धीरज कुमार पांडेय, प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो एवं सभी आचार्य, दीदी की भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *