एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में विद्यालय अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में 6 अगस्त को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा, विद्यालय प्रबंध समिति सचिव अमित कुमार सिंह, मुख्य अतिथि परमात्मा प्रसाद सिंह, अध्यक्ष अखिलेश सिंह, बीडीए कॉलेज पिछरी के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रविंद्र सिंह, कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन के सचिव धीरज कुमार पांडेय, बृज बिहारी पांडेय द्वारा दीप मंत्र एवं पुष्पार्पण द्वारा किया गया।
मौके पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में प्रश्न मंच की प्रतियोगिता जिसमें विभिन्न विषयों यथा विज्ञान, गणित, संस्कृत, अंग्रेजी जिसमें कस्तूरबा के संकुल के अंतर्गत आने वाले 6 विद्या मंदिर ने भाग लिया। सभी भैया, बहन ने अपने-अपने प्रतिभा का पूर्ण प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के साथ-साथ विद्यालय के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संरक्षक भगवा राम, मंगल देव सिंह, सुमित बंसल (सचिव ढोरी), रोहित मित्तल, जवाहर लाल यादव (सह सचिव), रमेश उपाध्याय (प्रधानाचार्य जरीडीह), रीमा देवी? (सदस्य), गणेश पाल (प्रधानाचार्य मकोली), झरना चटर्जी (प्रधानाचार्य पिछरी), परमानंद सिंह (प्रधानाचार्य ढोरी), प्रदीप महतो (प्रभारी प्रधानाचार्य कस्तूरबा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी विजय प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी पुरस्कार पाकर हर्षित दिख रहे थे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी भैया बहन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो भैया बहन असफल रहे हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वे प्रतियोगिता में भाग लिए यह उनके लिए बड़ी बात है। इन्हें सीख लेकर आगे की तैयारी करेंगे और प्रतियोगिता में फिर से भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी एवं कर्मचारी बंधु भगिनी का संपूर्ण योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply