अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने 6 अवसर को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शाहपुर पटोरी, खगड़िया एवं बरौनी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा यात्री सुविधाओं की जानकारी ली है। उन्होंने प्रत्येक स्टेशन पर स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, वेटिंग हॉल एवं प्रतीक्षालयों की स्थिति, शौचालयों की साफ-सफाई एवं जल आपूर्ति की व्यवस्था, टिकट बुकिंग काउंटर एवं स्टेशन प्रबंधक कक्ष का निरीक्षण वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) स्टॉल की स्थापना एवं संचालन स्थिति, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों की पहुंच के मार्गों की व्यवस्था को देखा।
बताया जाता है कि डीआरएम सरन ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संतोषजनक अनुभव ही रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना, भारतीय रेल की एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके तहत स्टेशनों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, बेहतर यात्री अनुभव, स्वच्छता, सुगम आवागमन एवं सांस्कृतिक पहचान से युक्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सोनपुर रेल मंडल के हद में शाहपुर पटोरी, खगड़िया एवं बरौनी जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को इस योजना के अंतर्गत विकसित कर स्थानीय रहिवासियों और यात्रियों को एक नई सुविधा-संपन्न रेलवे सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। डीआरएम द्वारा बरौनी में गुड्स शेड, लोको इलेक्ट्रिक शॉप, डेमू शेड आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कहा गया कि हमारा उद्देश्य केवल अधोसंरचना का विकास नहीं, बल्कि यात्रियों को एक ऐसा अनुभव देना है जिसमें सुविधा, संस्कृति और स्वच्छता एक साथ समाहित हो। अमृत भारत योजना हमारे स्टेशनों को आधुनिक भारत की पहचान बनाने का एक बड़ा कदम है।
इस अवसर पर सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकरी, निर्माण एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रतिनिधिगण, स्टेशन अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply