Advertisement

डीसी-एसपी ने सेक्टर वन स्थित दिशोम गुरु के आवास की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

परिसर के आसपास साफ- सफाई को लेकर पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर वन-सी स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के आवास की सुरक्षा व्यवस्था का उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने 6 अगस्त की शाम संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण क्रम में डीसी एवं एसपी ने आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ–सफाई सहित अन्य जरूरी पहलुओं की समीक्षा की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आवास परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करें। द्वय पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त पुलिस बल व् अंग रक्षक से अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार दिशोम गुरु के आवास के मुख्य द्वार के समीप बनाएं गए पोस्ट पर बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, आवास के आसपास की झाड़ियों एवं गंदगी की साफ-सफाई को लेकर बीएसएल नगर प्रशासन एवं नगर निगम चास को जरूरी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर सीटी डीएसपी आलोक रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *