Advertisement

जैनामोड़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स कार्यालय में दिशोम गुरु को अर्पित की गई श्रद्धा-सुमन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ में 5 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में आसपास के दर्जनों व्यवसायी व् रहिवासियों ने उपस्थित होकर झारखंड के महानायक दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजली दी।

जानकारी के अनुसार चैंबर ऑफ कॉमर्स जैनामोड़ स्थित कार्यालय कक्ष में 5 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के लम्बी ईलाज के बाद दिल्ली के अस्पताल में निधन होने पर पूरे राज्य में शोक व्याप्त है। जिसे लेकर चैंबर कार्यालय में एक शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान श्रीबिष्णु से अपने चरणों में उन्हें जगह देने की कामना की गयी। साथ हीं दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर ल उपस्थित व्यवसायियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर चैंबर्स अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव पन्नालाल जायसवाल, उपाध्यक्ष रमापति पांडेय, कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग, सतीश जैन, दिनेश बरनवाल, मनोज झा, सुनील कुमार, सतीश जैन, राजेश शर्मा, प्रफुल्ल महतो, मन्नान अंसारी, महेश कुमार, सुशील कुमार, सूरज रजक, बलराम सिंह, देवेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *