Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाया गया व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में बीते एक अगस्त से आगामी 15 अगस्त तक चल रहे कार्यक्रम के पांचवें दिन मंडल के सभी बड़े स्टेशनों और कॉलोनियों में अधिकारियों, रेलकर्मियों एवं सफाईकर्मियों द्वारा श्रमदान अभियान चलाया गया।

रेलकर्मियों ने इस दौरान स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सोनपुर मंडल के सोनपुर स्टेशन पर 5 अगस्त को सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उनके स्वास्थ्य की जांच कर स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को सराहना कर प्रोत्साहित किया गया।

इससे पुर्व बीते 4 अगस्त को सोनपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वच्छता, सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना है। साथ ही साथ एक स्वच्छ एवं अधिक जागरूक रेल वातावरण के निर्माण के लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

अपने कर्तव्यों के प्रति सजग हो जाएं तो यही सच्ची राष्ट्रसेवा-अमित सरन

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *