रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत में 4 अगस्त को अंतिम सोमवारी को ग्रामीण कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि खैराचातर के विद्याहा नदी से शिव मंदिर तक भक्तों द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भरी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग में जलार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर का नवनिर्माण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से बहुत अच्छे और भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इस दौरान श्रीकेश जायसवाल, विनय डे, अमितेज जायसवाल, मनीष गौतम आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply