एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित करगली गेट शिव मंदिर में 4 अगस्त को खीर प्रसाद का वितरण किया गया। उक्त खीर वितरण निवर्तमान पार्षद द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर के बाहर स्टाल लगाकर सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव के प्रसाद के रूप में निवर्तमान पार्षद रश्मि सिंह ने खीर का प्रसाद वितरण किया। पुजारी नंद कुमार पांडेय ने श्रद्धालू को शिव की महिमा का महत्व बताया। इस अवसर पर निरंजन सिंह, चिंकू सिंह, राजू तिवारी, जानकी नायक, अवध बरनवाल, कपूर ठाकुर, राजाराम ठाकुर, पप्पू बरनवाल, छोटू कुमार, सुजीत चौहान, संजय रवानी आदि सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
![]()













Leave a Reply