Advertisement

घुटियाटांड कॉलोनी के रीवर साइड श्रीश्री बजरंग बली मंदिर में अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के घुटियाटांड कॉलोनी रीवर साइड श्रीश्री बजरंग बली मंदिर में 4 जुलाई को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। जिसमें स्थानीय रहिवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार अखंड हरिकीर्तन का समापन 5 अगस्त की दोपहर में किया जाएगा। इसके बाद आरती एवं हवन किया गया। हरिकीर्तन में हरे राम, हरे कृष्ण के धुन पर भक्त नाचते गाते हुए आंनद उठाया। इस अवसर पर पुरोहित बृजेश पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर पूजा अर्चना के साथ-साथ 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि हरिकीर्तन के आयोजन से क्षेत्र के रहिवासियों के घरों में सुख, शांति, समृद्धि तथा भक्तों के मन को शांति के साथ घरों में खुशहाली आती है।

ज्ञात हो कि, अखंड हरिकीर्तन के पूर्व से पूरा मंदिर परिसर विशेष साज-सज्जा की गई। यहां के बड़े बुजुर्गों का कहना है कि हरि कीर्तन का आयोजन करने से सुखमय वातावरण फैलता है। इसके अलावा हरि कीर्तन में हमारे पुराने सगे संबंधी, दोस्त आदि से भेंट मुलाकात होती है। हरि कीर्तन की शुरुआत से ही पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। श्रद्धालू भगवान की भक्ति में झूमने लगते हैं। समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, इनमोसा नेता निरंजन सिंह, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सहित चिकू सिंह संजय सिंह, नीरज सिंह, सुजीत कुमार, झलन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *