Advertisement

रेल ओवरब्रिज निर्माण प्रभावित विस्थापित अंचल कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। रेल ओवर ब्रिज के विस्थापित आगामी 12 अगस्त को गोमिया अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उक्त घोषणा 4 अगस्त को आयोजित बैठक के बाद किया गया। बैठक में दर्जनों विस्थापित मौजूद थे।

बताया जाता है कि बोकारो जिला के हद में गोमिया में धनबाद रेल मंडल द्वारा निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज से होने वाले विस्थापित गोमिया अंचल कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करेंगे। यह घोषणा रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों की उपस्थिति में विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय महतो एवं सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

विस्थापित संघर्ष समिति सचिव राकेश कुमार ने कहा कि गोमिया में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज से होने वाले विस्थापितों को जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा मुआवजा भुगतान हेतु नोटिस लगभग छः माह पूर्व मिल चुका है, किन्तु अंचल कार्यालय से भु-धारी प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण विस्थापित मुआवजा नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को गोमिया अंचल कार्यालय में अनुमंडलाधिकारी बेरमों तेनुघाट की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई थी।

यह बैठक जिला भू-अर्जन अधिकारी, रेल एवं डीवीसी के अधिकारी, अंचलाधिकारी एवं विस्थापितों की उपस्थित मे होना था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस बैठक में विस्थापितों की उपस्थिति होनी थी, उस बैठक की सूचना किसी भी विस्थापित को नहीं दी गई। एक साजिश के तहत विस्थापितों को बैठक की सूचना नहीं दी गई, ताकि विस्थापितों के खिलाफ माहौल तैयार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि हम रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों के पास अब आंदोलन व सड़क में उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बच रहा है। इसलिए विस्थापित संघर्ष समिति ने यह घोषणा किया है कि आगामी 12 अगस्त को विस्थापितों का जोरदार प्रदर्शन गोमिया अंचल कार्यालय में भु-धारी प्रमाण पत्र जारी करो, रेल ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द करो, विस्थापितों के साथ साजिश रचने बंद करो आदि मांगों को लेकर किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *