एन.के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पुराना बीडीओ ऑफिस और फुसरो ओवरब्रिज के नीचे सीसीएल ढ़ोरी द्वारा बिजली का दर्जनों अवैध कोनक्शन काटा गया। अवैध बिजली चोरी पर सीसीएल प्रबंधन सख्त दिख रही है।
जानकारी के अनुसार सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा 3 अगस्त को फुसरो के पुराना बिडीओ आफिस, फुसरो के गौरांग कॉलोनी के समीप मेंन रोड़ और फुसरो रेलवे ओवरब्रिज के नीचे में अवैध बिजली कनेक्शन काटा गया। इससे स्थानीय दूकानदारो में हड़कंप मच गया है।
महाप्रबंधक कार्यालय के फोरमैन सुशील कुमार सिन्हा ने इस सम्बन्ध में बताया कि गैरक़ानूनी रूप से चोरी छिपे सीसीएल का बिजली इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर अभियान चलाकर अवैध बिजली कनेक्शन काटा गया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में इंजीनियर शिवाजी के अलावा सिक्योरिटी और सीआईएसएफ के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply