Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया श्रीअन्न- प्रकृति का अनमोल उपहार पुस्तक का लोकार्पण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के बामेती सभागार में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में 3 अगस्त को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी की उपस्थिति में वैशाली जिला के हद में लालगंज प्रखंड के नामीडीह रहिवासी अनेकों राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा प्रकाशित पुस्तक श्रीअन्न- प्रकृति का अनमोल उपहार का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि यह पुस्तक किसानों के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें समृद्धि और उन्नति की नई संभावनाएं हैं। ज्ञात हो कि जितेन्द्र सिंह इसके पूर्व भी वर्ष 2020 में मोटा अनाज- सेहत का खजाना, अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष- 2023 के अवसर पर पोषण और ऊर्जा का स्रोत- मोटा अनाज नाम से पुस्तक प्रकाशित कर चुके हैं, जिसे पूरे देश में प्रसिद्धि मिली है, और अब वर्ष 2025 में श्रीअन्न- प्रकृति का अनमोल उपहार पुस्तक प्रकाशित किया है, जिसका लोकार्पण किया गया।

बताते चलें कि वर्ष 2022 में भी उन्होंने पर्यावरण पर आधारित पुस्तक हरीतिमा का प्रकाशन किया था, जिसे काफी सराहा गया था। इस अवसर पर पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ इन्द्रजीत सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी के निदेशक डॉ अंजनी कुमार, निदेशक बामेती धनंजय पति त्रिपाठी, डॉ राकेश कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *