एक माह में सड़क मरम्मती टेंडर नहीं हुआ तो बीएंडके का होगा चक्का जाम-दीपक
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके एरिया के रिजेक्ट कोल ट्रांसपोर्टिंग से जर्जर हुई बालू बैंकर-अंबेडकर कॉलोनी की सड़क मरम्मती की मांग को लेकर 2 अगस्त को झामुमो फुसरो नगर समिति ने सड़क पर धानरोपनी किया।
जानकारी के अनुसार धानरोपनी कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो ने किया। साथ ही उन्होंने एक माह के अंदर सड़क मरम्मती का टेंडर नहीं निकाले जाने पर सीसीएल बीएंडके एरिया का चक्का जाम करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण हुए डेढ वर्ष भी नहीं हुआ है। आज यह पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
इसका मुख्य कारण बालू बैंकर से रिजेक्ट कोल का ट्रांसपोर्टिंग होना है। बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण कई जगह गड्ढों में पानी जमा रहता है, जिस कारण स्कूली बच्चे, राहगीरों, कॉलोनी वासियों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि उक्त सड़क से अंगवाली, छप्परडीह, बालू बैंकर, सिंगारबेडा, भोलानगर, रेहवाघाट, अंबेडकर कॉलोनी के हजारों रहिवासी फुसरो, पुराना बीडीओ ऑफिस, करगली गेट आना जाना करते हैं। बावजूद इसके इस सड़क का हाल बदहाल है। जिसके कारण हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती है। कहा कि यदि बीएंडके प्रबंधन जल्द इसकी मरम्मती नहीं करवाती है तो एरिया का चक्का जाम किया जायेगा।
नगर सचिव महताब खान ने कहा कि अगर एक महीने के अंदर सीसीएल प्रबंधन उक्त सड़क की मरम्मती को लेकर कोई पहल नहीं करती है तो बीएंडके जीएम कार्यालय के मुख्य गेट में प्रदर्शन कर चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा। कहा कि दुर्घटना होने पर सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी। कहा कि बालू बैंकर से सीसीएल बीएंडके क्षेत्र द्वारा रिजेक्ट कोल का उठाव कराकर क्षेत्र के कुछ गिने चुने तथाकथित सीसीएल की मिलीभगत से मालामाल तो हो गये, लेकिन इस सड़क की मरम्मती के लिए अभी तक कोई पहल नहीं किया। इसकी शिकायत लगातार स्थानीय रहिवासियों ने की है। बाध्य होकर झामुमो को सड़क पर धानरोपनी करना पड़ा।
धानरोपनी कर विरोध जतानेवालो में झामुमो नगर अध्यक्ष दीपक कुमार महतो, नगर सचिव महताब खान, बुद्धीजीवी मोर्चा बोकारो नगर उपाध्यक्ष गोविंद रजक, नगर उपाध्यक्ष टेकनरायण महतो, पानबाबू केवट, वीरेंद्र कुमार महतो, राजेश सुपन, शंकर प्रसाद बेसरा, समसुद्दीन खान, जितेंद्र कुमार सिंह, मो. कलीम, कालीचरण टुडू, हर्ष कुमार, सूरज बाउरी, गुलाब खान, आनंद सोनी, संजय रजक, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रोहित कुमार महतो, रवि कुमार महतो, हीरू सिंह, मुकेश कर्मकार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, गुड्डू कुमार यादव, प्रकाश नायक, मुन्ना उरांव, दीपक गुप्ता, रंजीत महतो, राम अवतार सिंह, हरिनारायण सिंह, विक्की कुमार, रणधीर राम, अमरदीप कुमार, मो. जमील अंसारी, रणधीर राम, बसंती देवी, सोनी देवी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply