Advertisement

करण व् छोटी ने बिना दहेज विवाह कर समाज में पेश की मिसाल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार रहिवासी करण व् छोटी ने बिना दहेज के विवाह कर समाज में मिसाल पेश की है।

दहेज प्रथा को खत्म करने की दिशा में कसमार प्रखंड में एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। दांतू ग्राम पंचायत के वॉइ रहिवासी करण कुमार, पिता अशोक कुमार ने सिंगपुर रहिवासी छोटी कुमारी, पिता फलहाली साव से बिना दहेज विवाह कर समाज में नई मिसाल पेश की है। इस विवाह समारोह में पंचायत के वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित समाज के दर्जनों गणमान्य शामिल होकर समारोह के साक्षी बने। सभी गणमान्य जनों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अखिल भारतीय तेलीक साहू महासभा ने भी इस विवाह को सराहनीय कदम बताते हुए करण कुमार और उनके परिवार को साधुवाद दी है।

विवाह के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के विवाह समाज में जागरूकता लाते हैं और दहेज मुक्त अभियान को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक आदर्श कदम बताया और कहा कि यदि ऐसे विवाह को प्रोत्साहन मिले तो दहेज प्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने करण को सम्मानित करते हुए उनके इस साहसिक निर्णय की सराहना की। मौके पर उपस्थित समाजसेवियों ने आह्वान किया कि अन्य परिवार भी ऐसे उदाहरणों से प्रेरणा लें और दहेज मुक्त समाज बनाने में अपना योगदान दें। मौके पर मुखिया चंद्रशेखर नायक, पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *