Advertisement

अनुमंडल प्रशासन द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद पांचवे दिन धरना स्थगित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में आईएल गोमिया के पिट्स मॉडर्न स्कूल की लापरवाही से छात्रा आरोही रानी की मौत मामले में कार्रवाई का आश्वासन के बाद 29 जुलाई को धरना स्थगित कर दिया गया।

बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय के समीप चल रही आरोही रानी की न्याय की मांग को लेकर किया जा रहा धरना अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ट नारायण सिंह ने धरनाधारियों को जूस पिलाकर स्थगित कराया।

बताते चलें कि पीड़ित परिवार व् धरना पर बैठे संतोष नायक और मिथुन चंद्रवंशी द्वारा पिट्स मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य और एनसीसी शिक्षक के लापरवाही के कारण तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव और सामाज सेवी संतोष श्रीवास्तव की एकलौती पुत्री आरोही रानी (14 वर्ष) की मौत हुई थी, उस मामले में न्याय की मांग पर यह धरना जारी था जो 29 जुलाई को समाप्त हो गया।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने बताया की पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। बताया कि न्याय हित को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीड़ित परिवार के साथ एक बैठक होगा। जिसमे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही हैं, जल्द ही इसका परिणाम मिलेगा। वहीं यह मामला अब न्यायलय के अधीन हैं। इसके पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ बीते 28 जुलाई की रात पीड़ित परिवार के साथ वार्ता के बाद आज होने वाली बंदी को वापस ले लिया गया था।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, महासचिव वकील प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, अशोक सिंह, अभिषेक कुमार मिश्रा, नरेश चन्द्र ठाकुर, राकेश कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, प्रह्लाद महतो, जिप सदस्य माला कुमारी, देवनन्दन प्रसाद, जयनंदन महतो, चुन्नू पांडेय, नितिन कुमार मुकेश, आनंद भास्कर, मिक्की विश्वनाथन, कनक कुमार, रूपेश कुमार, शैलेश कुमार, रंजीत कुमार, संजीत सिंह, सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *