Advertisement

व्यवहार न्यायालय परिसर में सब जज प्रथम ने किया ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बीते 25 जुलाई को सब जज प्रथम मनीष कुमार ने ई सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि इससे ऑनलाइन जानकारी मिलने में सुविधा रहेगी। ई-सेवा केंद्र के माध्यम से अधिवक्ताओं व वादकारियों को आसान तरीके से अपने मुकदमों के संबंध में ऑनलाइन जानकारी प्रदान की जाती है, जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को सुलभ तरीके से उनके मामलों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी जानकारी चाहिए हो वह इस केंद्र की सहायता ले सकते हैं।

इस अवसर पर सब जज द्वितीय अनुराग मिश्रा, मुंसिफ रविरंजन, अधिवक्ता संघ सोनपुर के अध्यक्ष डॉ नवल कुमार सिंह, महासचिव अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुमार जितेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार, अधिवक्ता रमेश कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अजय कश्यप, छोटन कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, जीतेन्द्र प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, राजू रजक, जितेंद्र कुमार सहित कई अन्य अधिवक्ताओं के अलावा न्यायिक कर्मियों में प्रमोद कुमार सिंह, हरे कृष्ण, अजीत कुमार, राजेश यादव, रवि कुमार, चंदन कुमार, संजय कुमार व् अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *