एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय कल्याण समिति द्वारा 26 जुलाई को क्षेत्र के विभिन्न मजदूर कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। नेतृत्व क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्रीय कल्याण समिति अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता कर रहे थे।
जानकारी देते हुए क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य सह झामुमो कथारा क्षेत्रीय सचिव इकबाल अहमद ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में टीम द्वारा कॉलोनी नंबर एक एवं कॉलोनी नंबर दो के मजदूर आवासों तथा आसपास के नाली, साफ सफाई, सड़क, आवास मरम्मति आदि की जांच की। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर देखा गया की सेफ्टी टैंक क्षतिग्रस्त होने के कारण पाइप द्वारा मल-मूत्र सीधे नाली में जाने से आवास के आसपास मल मूत्र का दुर्गंध फैल रहा है, जिसकी साफ सफाई के लिए असैनिक विभाग को निर्देश दिया गया।

वहीं कई जगहों पर जंगल झाड़ के अलावा डस्टबिन ध्वस्त पाया गया, जिसके कारण कूड़ा कचरा कॉलोनी के सड़कों को गंदा कर रहा है। निरीक्षण के क्रम में सीसीएल आवासों में रहने वाले कामगारों ने छत से वर्षा जल टपकने, खिड़की व् दरवाजे की जर्जर हालत आदि की शिकायत की, जिसे प्रबंधन के उच्च अधिकारी को आवश्यक सुधार के लिए भेज दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कल्याण समिति अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता सहित अभियंता सहायक असैनिक कृष्ण मोहन, कमलेश कुमार गुप्ता, टिकैत महतो, शमशुल हक, सर्वजीत कुमार पांडेय, राजेंद्र सागर, बाल गोविंद मंडल, नवीन विश्वकर्मा तथा गणेश राम उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply