Advertisement

धरना पर बैठे आंदोलनकारियों को एसडीओ व् एसडीपीओ ने उठने को कहा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट की बेटी व् पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया की छात्रा आरोही रानी के मौत के मामले को लेकर प्रबुद्ध जन बीते 25 जुलाई से अनुमंडल मुख्यालय पर धरना दे रहे है।

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे आंदोलनकारियों से 26 जुलाई को धरना स्थल पर पहुंचकर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने मुलाकात की। साथ हीं उन्हें धरना प्रदर्शन से उठने को कहा।

इस अवसर पर धरणार्थियों को अनुमंडल पदाधिकारी मछुआ ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और अति शीघ्र उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। आप सभी को न्याय मिलेगा। धरना प्रदर्शन पर बैठे आंदोलनकारियों से अनुरोध किया गया कि वे धरना प्रदर्शन से उठ जाए क्योंकि प्रशासन अपने जांच प्रक्रिया में कोई कमी नहीं कर रही है। कहा गया कि पीड़ित के परिजनों का दर्द समझ सकते हैं और हमारी संवेदना उनके साथ है। यह घटना बहुत ही दु:खद है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगी और आरोपियों के खिलाफ जितनी ज्यादा हो सके कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन पर बैठे संतोष नायक, मिथुन चंद्रवंशी सहित अन्य ने एसडीपीओ सिंह से कहा की धरणा पर से उठने के लिए आपस में राय विचार कर फैसला लिया जाएगा। मगर समाचार पत्र प्रेषण तक धरना पर से उठने का विचार नहीं बनाया है। उनका कहना है कि धरना पर अनिश्चितकालीन बैठे रहेंगे, जब तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथ, महासचिव वकील प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, जगदीश मिस्त्री, रमेंद्र कुमार सिन्हा, हेमंत कुमार गुरु, बासु डे, अभिषेक कुमार मिश्रा, शैलेश चंद्र, जनार्दन प्रसाद, दिलीप कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, रतन कुमार सिन्हा, बैजनाथ शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, प्रह्लाद महतो, पंकज कुमार सिंह, तेनुघाट के पंचायत समिति सदस्य चुन्नू पांडेय, पंकज पाठक, उत्तम कुमार, संजीव कुमार, शालीग्राम प्रसाद, सुनील कुमार, लालू यादव, संतोष कटरियार सहित कई अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *