विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड प्रशासनिक सेवा में गोमिया के लाल सूरज ने सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, समाज व् क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सूरज ने जेपीएससी के तीसरे प्रयास में 256वां रैंक प्राप्त किया है।
बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना चौक रहिवासी सूरज कुमार रजक झारखंड प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल किया है। तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करने वाले सूरज को 256वां रैंक प्राप्त हुआ है। सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय निजी कंपनी से सेवानिवृत हो चुके पिता रामचंद्र रजक, गृहणी माता कांति देवी एवं परिजनो को दिया है, जो बुरे वक्त में साथ खड़े हुए और हौसला बढ़ाते रहे।
सूरज पूर्व में संयुक्त लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में भी शामिल हो चुके हैं, जिसमें 0.25 प्रतिशत अंक से पिछड़ गए थे, लेकिन भविष्य में एक बार फिर से जो अंतिम मौका होगा तो यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होने की इच्छा जताई है। सूरज ने 25 जुलाई को भेंट में बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पिट्स मॉडर्न स्कूल आईएल से 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई पूरी की है।
वही ग्रेजुएशन हजारीबाग के आनंदा कॉलेज से पूरा की।
गोमिया के युवाओं को संदेश देते हुए सुरज ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए पूरी लगन से मेहनत करने की आवश्यकता है।
![]()













Leave a Reply