फर्जी कंपनियों के ज़रिए चल रहा था ठगी का संगठित रैकेट
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस ने बीते दिनों जिला के हद में चास से आरटीजीएस द्वारा ठगी मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर ठगो को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार बीते 18 जुलाई को शाम लगभग 6:15 बजे सूचना मिली कि चास मुफस्सील थाना क्षेत्र के अलकुशा मोड़ के समीप कुछ अज्ञात लुटेरे काला रंग की वेन्यू कार और सफेद स्कॉर्पियो से पैसे की लूट कर तेलमच्चो पुल होते धनबाद की ओर भाग निकले हैं। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया।
पुलिस जांच में पता चला कि झारखंड की राजधानी रांची रहिवासी अभय आनंद और उनके साथियों ने 65 लाख रुपये आरटीजीएस कर एक करोड़ 30 लाख नकद पाने का सौदा किया था। यह रकम मिहिजाम के अमित साव की दो फर्जी कंपनियों (Shaw Contractors OPC Pvt Ltd) और अमित इंटरप्राइजेज आसनसोल के खातों में ट्रांसफर की गई थी। ठगों ने उन्हें फल की पेटियों में नकद बताकर ठगने की कोशिश की और बाद में रास्ते में कार से धक्का देकर लूट कर फरार हो गए।
तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर बोकारो पुलिस ने जामताड़ा के मिहिजाम से नरेश मंडल और अमित साव को गिरफ्तार कर 34 लाख रुपये नकद, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक निशन कार और तीन मोबाइल फोन जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी नरेश मंडल और अमित साव विभिन्न बैंकों में फर्जी कंपनियों के नाम से कई खाते संचालित करते थे और दोगुना पैसे का लालच देकर ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार पूर्व में भी यह सिंडिकेट 38 लाख और 15 लाख की ठगी कर चुका है। चास थाना में इस मामले में कांड क्रमांक-101/25 दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।
![]()













Leave a Reply