Advertisement

पूर्व विधायक की पुत्री शोधार्थी इंदु भारती ने यूजीसी नेट परीक्षा में पायी सफलता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो की पुत्री इंदू भारती ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा अच्छे परसेंटाइल से उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के अनुसार इंदू भारती इससे पहले रांची विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हिंदी विषय में सेकंड टॉपर रही हैं। वर्तमान में वह रांची विश्वविद्यालय से हिंदी में लोक कथाओं परंपराओं एवं कहानियों में निहित जीव दर्शन विषय पर पीएचडी कर रही है। इंदू भारती शुरू से ही मेधावी प्रतिभावान छात्र रही है। उन्होंने इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय से पढ़ाई की और मैट्रिक प्रथम श्रेणी में पास हुई थी।

स्नाकोत्तर तक सभी परीक्षा में उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। इंदु भारती एक सफल कवित्री और लेखिका भी है। उनके काव्य संग्रह मंजिल सच और तलाश प्रकाशित हो चुका हैं और वे कई अन्य काव्य संग्रहों की रचना भी कर रही है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *