एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एचएमएस से संबद्ध जनता मजदूर संघ की एक बैठक 25 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह खुली खदान कैंटीन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता जमसं जारंगडीह शाखा अध्यक्ष अरविंद ओझा तथा संचालन शाखा सचिव अमर नाथ शाहा ने किया।
आयोजित बैठक में हाल हीं में भामसं छोड़कर जमसं में शामिल हुए तथा जमसं महामंत्री सिद्धार्थ गौतम द्वारा मनोनीत कथारा क्षेत्रीय सचिव राजकुमार मंडल का भव्य स्वागत किया गया। यहां संघ से जुड़े जारंगडीह शाखा के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय सचिव मंडल को पुष्प गुच्छ देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव राजकुमार मंडल ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती हैं। वह शक्ति तभी तक माना जाता है जबतक एकजुटता बनी रहे। इसलिए सभी एकजुट रहे और संगठन की सदस्यता में वृद्धि के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में जमसं सीसीएल में नंबर वन मजदूर संगठन के रूप में स्थापित होगी, यह मुझे आप सभी के भरोसे व् प्रयासों की बदौलत पुरा विश्वास है।
मौके पर वरिष्ठ नेता आर. इग्नेश, शाखा अध्यक्ष अरविंद ओझा, शाखा सचिव अमर नाथ शाहा, काला थापा, रामदेव पंडित, रतिलाल मोदी, शंकर कुमार, मो. जाबिर अंसारी, असलम अंसारी, राकेश प्रसाद, अरुण श्रीवास्तव, लक्ष्मण सुंडी, सुशील कुमार सिंह, लालू श्याम, सिकंदर अंसारी, अखिलेश कुमार, कैलाश घासी, दिलिप कुमार व् अन्य दर्जनों जमसं समर्थक मजदूर उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply