Advertisement

विवेक-विवेक मुहल्ला की नाले में फिर डूबी बच्ची, रहिवासियों ने बचाई जान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर शहर के पॉस इलाका विवेक-विहार मुहल्ला में बच्ची नाले में गिर गयी, जिसे महिला के चिल्लाने के बाद स्थानीय रहिवासियों ने दौड़कर जान बचा ली है।

जानकारी के अनुसार शहर के विवेक विहार मुहल्ला का नाला उड़ाही नहीं होने से वर्षा का जल जमाव घुटने भर सड़क पर था। भूईधारा की महिला 25 जुलाई को अपनी करीब 5 वर्षीय बेटी के साथ काम करने जा रही थी। रहिवासियों के अनुसार डॉ जयशंकर झा के क्लिनिक के समीप नाले की टूटी स्लैब में अचानक बच्ची गिर गई। उसकी मां चिल्लाने लगी। उसके शोर सुनकर आसपास के रहिवासी दौड़कर बच्ची को नाले से निकाला। तब जाकर बच्ची की जान बचाई जा सकी हैं। इस प्रकार फिर एक बच्ची को डूबने से बचा लिया गया है।

मौके पर पहुंचे भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कई बार समस्तीपुर नगर निगम, महापौर, उप महापौर आदि को उक्त नाला पूरी तरह जाम रहने, नाले, स्लैब एवं सड़क टूटे रहने की शिकायत की गई, लेकिन नक्कारा नगर निगम इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यदि अविलंब नाले की उड़ाही, टूटे नाले एवं सड़क की मरम्मति व् निर्माण नहीं किया गया तो मुहल्ला वासियों के साथ मिलकर भाकपा माले आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *