एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। मानसून की बेरुखी के बाद बीते 15 जुलाई की रात्रि मानसून की पहली बारिश ने समस्तीपुर जिला प्रशासन के दावो की पोल खोलकर रख दी है। शहर का विवेक-विहार मुहल्ला सहित दर्जनों इलाका जलमग्न हो गया है। मोहल्ले के नाले के टूटे स्लैब में कई राहगीर व् वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रहिवासियों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
इस बावत 16 जुलाई को भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने एक भेंट में कहा कि मानसून की पहली बारिश ने समस्तीपुर नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही के नाम पर करोड़ों रूपये डकारने का नगर निगम का पोल खोलकर रख दिया है। माले नेता ने कहा कि शहर का विवेक विहार मुहल्ला का जल जमाव सिर्फ एक बानगी है। समस्तीपुर शहर के अधिकांश मुहल्ला मसलन आदर्शनगर, आजादनगर, काशीपुर, बारह पत्थर, कृष्णापुरी, मुसापुर आदि का यही हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ नगर निकाय से टैक्स वसूली से मतलब है। मुहल्ला में नाला निर्माण, सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल, बिजली सुविधा आदि से कुछ भी लेना-देना नहीं है।
![]()













Leave a Reply