अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने जिला मुख्यालय छपरा स्थित कार्यालय कक्ष में 14 जुलाई को विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार डीएम ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सोनपुर, सभी संबंधित अंचलाधिकारी तथा एनएचएआई के अभियंताओं के साथ सारण जिले में विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं यथा शेरपुर – दिघवारा रिंग रोड, मानिकपुर – बाकरपुर भारतमाला परियोजना, जे पी सेतु के समानान्तर पुल का निर्माण परियोजना, रामजानकी पथ निर्माण, परसा बाईपास, गड़खा बाईपास, अमनौर बाईपास, छपरा बाईपास इत्यादि के अद्यतन स्थिति के संबंध में वीसी के माध्यम से तथा भौतिक रूप से समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों तथा अभियंताओं को सभी परियोजनाओं में लगातार कैम्प का आयोजन कर सम्बन्धित रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, ताकि सभी परियोजनाओं में निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जा सके।
![]()













Leave a Reply