Advertisement

जनांदोलन के बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, आंदोलन स्थगित-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

ट्रांसफार्मर बदलने के लिए भी आंदोलन करना पड़ता है-ब्रहमदेव प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। विद्युत व्यवस्था का निजीकरण के बाबजूद जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आंदोलन करना पड़ता है। विद्युत विभाग के सेंट्रल स्टोर में बकौल विद्युत मिस्त्री दो सौ केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। लंबी लड़ाई के बाद 14 जुलाई की संध्या समस्तीपुर जिला के हद में मोतीपुर -ताजपुर विश्वकर्मा चौक वार्ड 26 का जला ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। इससे उपभोक्ताओं में हर्ष है।

जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता बंद जलापूर्ति, धनरोपनी चालू होने की उम्मीद लेकर ट्रांसफार्मर स्थल पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर इंस्टालेशन कार्य में सहयोग कर खुशी व्यक्त किया। इस बाबत जानकारी देते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने जला ट्रांसफार्मर बदलने को आंदोलन की जीत बताते हुए आमजनों से सहमति प्राप्त कर 15 जुलाई को मुख्यमंत्री के समस्तीपुर आगमन पर ताजपुर में नेशनल हाईवे जाम आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की।

नेताद्वय कहा कि ओवर लोड के कारण लगातार ट्रांसफार्मर जलने की घटना पर रोक के लिए विश्वकर्मा चौक पर एक और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का विभागीय अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है, उसे पूरा किया जाये अन्यथा पुनः आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *