Advertisement

गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में प्रशिक्षकों द्वारा सुपर 50 प्रशिक्षण शिविर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार युवा प्रकोष्ठ के निर्देशन में जिला स्तरीय एक दिवसीय युवा सुपर 50 प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पूरे प्रांत के हर एक जिले में करना है।

इस निमित्त झारखंड प्रांत के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा एक दिवसीय युवा सुपर 50 शिविर का आयोजन पूरे प्रांत के हर एक जिले में जुलाई और अगस्त माह में होना तय है। इसका शुभारंभ बीते 13 जुलाई को बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में जिला स्तरीय सुपर 50 युवा कार्यकर्ता प्रशिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन में गायत्री समाज झारखंड प्रांत के प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय, शंभू नाथ दुबे और प्रह्लाद घोष के मार्गदर्शन में गायत्री समाज के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को उपस्थित सभी परिजनों को बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन बोकारो जिला के जिला युवा समन्वयक गीता कुमारी और प्रांतीय युवा समन्वय समिति झारखंड के सदस्य नीरज महतो द्वारा किया गया। जिले के सभी युवा सुपर 50 के सदस्यों ने जिले के गांव – गांव और स्कूलों तक पहुंच कर नए युवाओं को खोजने का और प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बर्ष 2025 में 50 युवा मंडल, 5100 पौधों का रोपण, 50 विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के साथ सभी मंडलों द्वारा एक-एक बाल संस्कार शाला पूरे जिले में चलाने का संकल्प लिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सप्त आंदोलन जिसमें साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन, नारी जागरण, सामाजिक कुरिती उन्मूलन तथा पर्यावरण पर विस्तार से युवाओं को जनजागरण के तरीके बताए गए।

आयोज प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, उप समन्वयक सुरेश महतो, युवा उप समन्वयक प्रकाश महतो, सप्त आंदोलन सह समन्वयक नारायण महतो, बेरमो प्रखंड समन्वयक रघुनंदन बरनवाल, युवा समन्वयक बिनय बरनवाल, उप सम्नवयक संजय सिंह, युवा उप समन्वयक जितेन्द्र चौहान, उप सम्नवयक आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अर्चना बरनवाल, चन्द्रपुरा युवा समन्वयक दीपक कुमार, नावाडीह युवा समन्वयक लखन महतो, समन्वयक धीरज महतो, युवा उप समन्वयक राहुल महतो, पेटरवार युवा समन्वयक मंगल रजवार, युवा उप सम्नवयक मटुक लाल, कसमार समन्वयक गिरीवर महतो, गोमिया प्रखण्ड समन्वयक हनुमान दयाल सिंह, बोकारो थर्मल समन्वयक सप्त आंदोलन धीरज कुमार, गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा के व्यवस्थापक चन्द्रभूषण प्रसाद, कर्मठ सदस्य लाल बाबू सिंह, पुष्पा बरनवाल, राहुल कुमार (कसवागढ़), रीना सिन्हा, पुष्पा सिंह, वंदना सिन्हा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, झरी बर्नवाल, रंजीत कुमार, केशव प्रसाद, अजीत कुमार, राहुल कुमार, कलावती देवी, पुनम देवी, पुष्पा देवी, कर्मी देवी, हेमिया देवी के अलावा सुमन कुमार सिंह, अल्पना सिंह, अनु सिन्हा, अर्चना शुक्ला, सीता देवी, पीहू गोस्वामी, आदि श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *