Advertisement

बाबा हरिहरनाथ का भव्य श्रृंगार, आरती में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

भाजपा सांसद ने अशक्त श्रद्धालुओं के लिए दिए पांच व्हील चेयर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रावण माह की प्रथम सोमवारी की संध्याकालीन बेला में सारण जिला के हद में सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। यह श्रृंगार नंदेश कुमार सिंह (पपलू जी) द्वारा कराया गया। इस अवसर पर श्रृंगार दर्शन और आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार पहली सोमवारी के अवसर पर 14 जुलाई को सारण के भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से सावन में भीड़ को देखते हुए निशक्त भक्तों की मदद के लिए बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पांच व्हील चेयर मंदिर कमिटी को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, मंदिर सचिव विजय लाला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह बबलू, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, सुनील सिंह, पपलू सिंह, अरविन्द सिंह, मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशीलचंद्र शास्त्री, आचार्य पवनजी शास्त्री, बमबम बाबा, सदानंद बाबा, भूटकून बाबा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने इस नेक कार्य के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी को साधुवाद दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *