एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। बाबा नगरी देवघर में आयोजित राजकीय श्रावणी मेला इस वर्ष कई मायनों में खास है।
इस कड़ी में देवघर जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा बाबा मंदिर व टॉवर चौक पर लेजर मेपिंग लाईट के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक नई अनुभूति प्रदान करने का कार्य किया गया रहा है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के भक्तिमय मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लेजर शो का आयोजन मेला क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को एक बेहतर अनुभूति बाबा धाम देवघर में प्राप्त हो सके।

इसी कड़ी में देवघर के बाबा मंदिर व टॉवर चौक पर लेजर मेपिंग लाईट के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ के कई रंग व रूप को दर्शाया जा रहा है। इस औलोकीक लेजर शॉ का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। वहीं पहली सोमवारी के अवसर पर 13 जुलाई की अर्ध रात्रि से हीं भक्तों की भारी भीड़ बाबा नगरी तथा मंदिर परिसर में देखी गयी।
![]()













Leave a Reply