एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ऑफिसर्स क्लब कथारा में बीते 12 जुलाई की देर संध्या सीएमओएआई कथारा एरिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी – सवांग एवं एसोसिएशन अध्यक्ष ए.के. तिवारी ने की।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी बिनोद कुमार, कथारा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा एवं निर्णय लिए गए, जिसमें कुजू क्षेत्र के अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी को ले समस्त एसोसिएशन सदस्यों ने कुजू क्षेत्र के सीसीएल अधिकारियों के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी की कड़ी निंदा की गयी। इसे अनुचित और खनन क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों के मनोबल के विरुद्ध बताया गया। अदालती आदेश का संदर्भ अदालती आदेश का उल्लेख किया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यदि डीजीएमएस (खान सुरक्षा महानिदेशालय) किसी दुर्घटना की जांच कर रहा है, तो समानांतर रूप से जिला प्रशासन द्वारा अलग से आपराधिक जांच नहीं की जा सकती।
मामले में समन भेजने की प्रक्रिया की आलोचना किया गया। यह निर्णय लिया गया कि सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार भौतिक रूप से समन भेजना सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के प्रतिकूल है। सभी सदस्यों ने इसकी कड़ी आलोचना की।
बैठक में अवैध खनन पर नियंत्रण के उपाय तथा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु परापेट दीवार का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा चेतावनी बोर्डों की स्थापना, वीडियोग्राफी एवं जियो-टैग फोटोग्राफी करने, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने, अवैध खदानों के मुहानों को बुलडोज़र से बंद करना, प्रशासन को सूचित करना एवं सहयोग की अपील शामिल है।
बैठक में यह सहमति बनी कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध खनन संबंधी सूचनाएं प्रेषित की जाएं और कंपनी की ओर से आवश्यक सहयोग की पेशकश की जाए। जिला प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु जिला प्रशासन से संवाद और बैठक करने पर सहमति बनी। कॉलोनी की सुरक्षा के सुझाव कॉलोनी परिसरों की सुरक्षा हेतु प्रवेश और निकास द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना, रात्रिकालीन पुलिस/सुरक्षा गश्ती, कॉलोनी रहिवासियों हेतु पहचान पत्र जारी करना शामिल है।
बैठक के अंत में कथारा कोलियरी के प्रबंधक कृष्ण मुरारी एवं सीएमओएआई कथारा एरिया सचिव निखिल कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया और भविष्य की बैठकों में और अधिक भागीदारी की अपील की।
![]()













Leave a Reply