एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा वाशरी शाखा की बैठक 13 जुलाई राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक की गयी। बैठक में शाखा व् क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी गण शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार मजदूर समस्या को लेकर आरसीएमयू कथारा वाशरी शाखा की बैठक मजदूर मसीहा स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन सह क्षेत्रीय कार्यालय कथारा में शाखा के उपाध्यक्ष मो. आशिक की अध्यक्षता में हुई। संचालन शाखा सचिव रंजय कुमार सिंह ने किया।
बैठक में मजदूर समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रबंधन को मांग पत्र सौंपने का निर्माण लिया गया। साथ ही वाशरी परिसर, वाटर फिल्टर प्लांट, बिजली घर सहित कॉलोनी का निरिक्षण प्रतिनिधिमंडल द्वारा किये जाने का निर्माण लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन कस रिजनल उपाध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों के वेलफेयर में गंभीर नहीं है।
श्रमिकों में काफी आक्रोश व्याप्त है। संगठन द्वारा मजदूर हितों की रक्षा होगी। कहा गया कि श्रमिक समस्याओं की सूची जल्द प्रबंधन को सौंप कर निराकरण कराये जाने का कार्य किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद, क्षेत्रीय सहायक सचिव दयाल यादव, विजय यादव, वाशरी शाखा के उपाध्यक्ष घनश्याम महतो, सहायक सचिव कमलकांत सिंह, प्रमोद यादव, धनंजय सिंह, उदय नाग, सुरेश ठाकुर, अरुण सिंह, जगजीवन राम, सूर्यकांत त्रिपाठी, रमाकांत सिंह, संतोष सिंन्हा, पिंटू राय, रवि कुमार, बिंदु चंद हेंब्रम, शैलेंद्र मुर्मू, विजय नायक, तुषार चौहान, सुजीत मिश्रा, विनेशवरी नोनिया सहित अन्य शामिल थे।
बैठक के अंत में धनबाद के पूर्व सांसद झारखंड व बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, कथारा वाशरी के संतोष सिंह के निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया गया।
![]()













Leave a Reply