एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के सब्जी मंडी में दिनदहाड़े मोबाइल चोरी की घटना ने बेरमो पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।
यह घटना 13 जुलाई की संध्या लगभग 4 बजे की बतायी जा रही है। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना के एक्साभेशन में फोरमैन पद पर कार्यरत मोहम्मद कलीमुद्दीन ने बताया कि वे मंडी में सब्जी खरीद रहे थे, तभी किसी ने उनकी जेब से मोबाइल फोन चुरा ली। उन्होंने तुरंत थाना को घटना की सूचना दी। कहा कि सैमसंग एफ-55 मोडल का मोबाईल था।
इस घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं आए दिन इस तरह की घटनाएं उनके मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं।
![]()













Leave a Reply