प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। धनबाद के पूर्व सांसद सह मजदूर नेता चंद्रशखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर कौटिल्य महापरिवार द्वारा 13 जुलाई को शोकसभा आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में करगली बाजार स्थित आरसीएमएस प्रधान कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राम नरेश द्विवेदी ने किया। शोकसभा में मजदूर नेता ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
शोकसभा में देवतानंद दुबे, उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह, अजय झा, अनिलचंद्र झा, शंभु दूबे, इंद्रजीत मुखर्जी, पंकज पांडेय, लाल गिरि, कल्याण चक्रवर्ती, अरविंद शर्मा, भुवन पांडेय, गोपाल चौबे, विपिन झा, झब्बू तिवारी सहित दर्जनों उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply