प्रहरी संवाददाता/बोकारो। ट्रेड यूनियन सीटू से संबद्ध इस्पात मजदूर मोर्चा के साधारण सदस्यों की आवश्यक जेनरल बॉडी बैठक 13 जूलाई को बोकारो में आयोजित की गयी। बैठक में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता के.एन.सिंह ने की।
बैठक में झारखंड राज्य सीटू कमिटी के अध्यक्ष कॉमरेड मिथलेश सिंह की आक्समिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया गया। साथ हीं श्रद्धांजलि पेश किया गया। दिवंगत कॉमरेड के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर युनियन के पदाधिकारियों एवं आम सदस्यों को सम्बोधित करते हुए इस्पात मजदूर मोर्चा के संयुक्त महामंत्री बी.डी.प्रसाद ने कहा कि सिर्फ सेल के मजदूर अपना वेतन समझौता से बंचित है। उन्होंने कहा कि 30 जून 2021 की ऐतिहासिक हड़ताल के बाद सेल प्रबंधन चतुराई के साथ अक्टूबर 2021 में बहुमत युनियन के आधार पर इंटक, एटक और एचएमएस के साथ वेतन समझौता के लिए एक मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया। सीटू प्रबंधन की चतुराई को समझते हुए मेमोरंडम पर हस्ताक्षर करने से अपने को अलग कर लिया था और इस मेमोरंडम को मजदूर विरोधी बताया था। हड़ताल सहित कई आन्दोलनात्मक कार्यक्रम किया गया।
स्टील फेडेरेशन के उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद बनर्जी ने कहा कि यह मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पिछले चार सालों से लम्बित है जो एनजेसीएस की पचास वर्षों के इतिहास में एक अनोखी घटना है। उन्होंने कहा कि पहले मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग बनने के 10-15 दिनों के अन्दर वेतन समझौता सम्पन्न हो जाता था। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हो पाया है। अब तक वेतन समझौता नहीं होने के कारण सेल के मजदूर वेतन समझौता के वास्तविक लाभ, 39 महिने का एरियर आदि वैधानिक लाभों से बंचित है।
सेल प्रबंधन एकतरफा निर्णय लेकर ग्रैच्युटी राशि पर भी सिलिंग लगा दिया है। ठेका मजदूरों की स्थिति भी बदतर है। ऐसी परिस्थिति में मजबूती के साथ मजदूर आन्दोलन संगठीत करने के लिए आगामी 23-24 अगस्त को युनियन का दो दिवसीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया है, जिसमें सेल के सभी प्लांट और माइंस के नेता भाग लेंगे। उक्त सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसमें के एन सिंह को स्वागत अध्यक्ष, आर के गोराई को स्वागत सचिव और उमेश प्रसाद को कोषाध्यक्ष के लिए चुना गया।
बैठक में बी एन मिश्रा, प्रद्युत मुखर्जी, आर के गोराई, शशि कान्त सिन्हा, आर एन सिंह, पवन मिश्रा, आर आर पन्ना, संजय अंबेडकर, अनन्त प्रसाद, इश्तियाक अंसारी, आर कुमार, ललन कुमार सिन्हा, बृजमोहन प्रसाद, सुरेश साव, मनोज शंकर ने भी विचार व्यक्त किए।बैठक में विभिन्न विभागों से दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply