Advertisement

वैशाली में वज्रपात से दो बच्चियां झुलसी, एक की मौत

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। पूरे वैशाली जिले में 13 जुलाई को गरज के साथ इस मानसून की पहली बरसात हु। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात (ठनका) से नुकसान की भी सूचना है।

जानकारी के अनुसार वैशाली जिला के हद में बिदुपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर कमालपुर पंचायत के चक मसूद गांव स्थित शिव मंदिर के निकट आम बगान (गाछी) में आम चुनने के दौरान ठनका की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि ठनका की चपेट में आने से दूसरी बच्ची बुरी तरह झुलस गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रहिवासी जुट गए। मृत बच्ची के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गयी। इस वज्रपात से झुलसकर मृत लड़की मुस्कान स्थानीय रहिवासी दिनेश शाह की पुत्री बतायी जा रही है। वहीं ठनका की चपेट में आने से मनोज दास की पुत्री अंकिता कुमारी झुलस गई। घटना की सूचना पर जुटे परिवार वालों ने झुलसे बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया। डॉक्टर के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर बताई गई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है।

बताया गया है कि 13 जुलाई की दोपहर हल्की आंधी तूफान आने के बाद दोनों बच्ची अपने घर से चक मसूद मंदिर स्थित आम के गाछी में आम चुनने के लिए चली गई। इसी दौरान ठनका की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची बुरी तरह झुलस गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *