हरिहरनाथ मंदिर न्यास ने किया एमडी का स्वागत
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के ऊर्जा विभाग के एमडी महेंद्र कुमार (आईएएस) ने श्रावण माह के तीसरे 13 जुलाई को सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूरे परिवार के साथ पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह में बाबा हरिहरनाथ का रुद्राभिषेक किया।
इस मौके पर एमडी ने हरिहर क्षेत्र सहित सम्पूर्ण बिहारवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उनकी माता, पत्नी, बड़े भाई डॉ धीरेन्द्र कुमार, उनकी भाभी और बच्चे भी पूजा -अर्चना में शामिल हुए। बताया जाता है कि इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह और हरिहरनाथ मंदिर न्यास के सचिव विजय सिंह लाला ने उन्हें अंग -वस्त्र और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
ज्ञात हो कि, एमडी महेंद्र कुमार के पिता के गुजर जाने के बाद उनका लालन -पालन उनकी माता ने किया और उनकी माता हमेशा पढ़ाई में उनको और अन्य दूसरे को भी किसी भी कार्य में जरुरत पड़ने पर सहयोग करती थी। उन्हीं के परिश्रम और प्रयास से वे आज इस मुकाम तक पहुंचे है। वे तीन भाई हैं।
इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, भूटकून बाबा, बमबम बाबा, राहुल बाबा, सदानंद बाबा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। वहीं सांसद प्रतिनिधि सिंह और मंदिर सचिव लाला ने कहा कि ऐसे माता को हमेशा प्रणाम करना चाहेंगे जो अपने बच्चे को इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल रही है।
![]()













Leave a Reply