Advertisement

डीएवी कथारा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में 12 जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के बाद की गयी। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ किया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं उपस्थित स्थानीय पुलिस अधिकारी ने सम्मिलित रूप से पुरस्कृत किया। पुरस्कार स्वरूप बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए।

जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक बी. के. दसौंधी एवं रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि ब्लूम ओलिंपियाड में विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त किया है। वर्ग दशम के ऋषिराज सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर विषय में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। मोहम्मद साजेब अली ने कंप्यूटर में पांचवा स्थान, आयुष्का ने अंग्रेजी में पाँचवा, परमानंद महतो ने कंप्यूटर में छठा स्थान, आराध्या ने हिंदी में आठवां स्थान, आदित्य कुमार ने गणित में दसवाँ स्थान, अर्पित अग्रवाल ने विज्ञान में 17वाँ स्थान, अमन कुमार ने रीजनिंग में 17वाँ स्थान और प्राची कुमारी ने हिंदी में राष्ट्रीय स्तर पर उन्नीसवाँ स्थान प्राप्त किया है।

बताया गया कि विद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अयान रजा, अनन्या कुमारी, अंकुश कुमार यादव, अर्पिता कुमारी, युक्ता और विराट कुमार हैं। आयुष कुमार साव, अभिनव शरण भट्ट, अर्पित अग्रवाल और आदित्य कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रजत पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अमन कुमार, नंदनी कुमारी, आदित्य कुमार, आभा कुमारी, शाश्वत आर्य, नियति गुप्ता, आराध्या बरनवाल, निखिल कुमार गुप्ता, प्राची कुमारी, अनुराग कुमार और अयान अद्दाफी शामिल हैं।

पुरस्कार वितरण के पश्चात बच्चों को बताया गया कि ट्रैफिक नियमों को मानना अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के समान है। विद्यार्थियों से अपील की गयी कि वे अपने अभिभावकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें और यदि अभिभावक उनकी बात नहीं मानते तो वे उनके साथ वाहन में ना बैठें। कहा गया कि नाबालिक बच्चे वाहन का प्रयोग ना करें। 18 वर्ष की उम्र के पश्चात लाइसेंस प्राप्त होने पर ही वाहन चलाएँ।

मोटर वाहन अधिनियम 2019 के विषय में भी स्कूली बच्चों को बताया गया। कहा गया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 194 डी के तहत ₹1000 का जुर्माना लग सकता है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर ₹5000, अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग पर ₹10000, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन मालिक को ₹25000 तक का जुर्माना हो सकता है।

कहा गया कि पुलिस विभाग समाज का प्रहरी होता है। इस नाते हमारा यह फर्ज है कि हम समाज को जागरूक करें। विद्यार्थी आने वाले कल के कर्णधार है। आपको जागृत कर देश का भविष्य सुरक्षित किया जा रहा है।

प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी सड़क सुरक्षा के सभी नियमों को अंगीकृत करें एवं उन्हें व्यवहार में लाएं। यह सारे नियम आपकी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। कहा कि आप यदि नियमों को मानेंगे तो किसी भी प्रकार की अवांछित घटना से बचा जा सकता है। इन नियमों का पालन करने पर सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है। आयोजन को सफल बनाने में सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे, बी. के. दसौंधी, वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, टी.एम. पाठक, वीणा कुमारी, आशा कुमारी एवं संगीत कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *