शिविर में 31 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बोकारो द्वारा 12 जुलाई को जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बेरमो मुकेश मछुवा, विशिष्ट अतिथि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार द्वारा विधिवत शिविर का उद्घाटन किया गया। गायत्री परिवार द्वारा मुख्य अतिथि व् विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए गायत्री परिवार कथारा के मीडिया प्रभारी हनुमान दयाल सिंह ने बताया कि आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर एसडीओ मुकेश मछुवा ने कहा कि गायत्री परिवार का यह कार्य बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वे भी गायत्री साधक हैं। मेरा सर्विस भी गायत्री मां की कृपा से हुई है। कहा कि रक्त देने से बहुत फायदा है। इससे बीपी, शुगर तथा विभिन्न प्रकार की बीमारी से बचाव संभव है। रक्तदान हर व्यक्ति को करना चाहिए। इससे किसी की जान की रक्षा होती है। उन्होंने गायत्री समाज को हर संभव का भरोसा दिया।
प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने गायत्री परिवार के इस नेक कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने क्षेत्र के आइसक्रीम विक्रेता रंजीत कुमार को प्रतिवर्ष रक्तदान करने के लिए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ हीं कहा कि इससे समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है। कहा कि जब मेहनत मजदूरी करनेवाले भाई द्वारा रक्तदान संभव हैं तो अन्य सभी को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है। जीएम संजय कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार तथा इसके द्वारा चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों जैसे वृक्षारोपण, संस्कारशास्त्र, महिलाओं को स्वालंबी बनाने जैसे जन कल्याणकारी कार्यक्रम बहुत हीं सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग करने की उन्होंने सहमति व्यक्त की। कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम किसी का जीवन बचाने का काम करते है। श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार कथारा का इस प्रकार का सनातन धर्म की रक्षा का प्रयास सराहनीय है।
मौके पर रेड क्रॉस बोकारो के राजकुमार, रंजन कुमार, ब्रह्मदेव सिंह, सीता राय, रक्तदाता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, प्रीतम कुमार, मुकेश कुमार सिंह, विनय गुप्ता, विकास कुमार महतो, सुजीत कुमार सिन्हा, सुमन कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, धीरज शर्मा, हनुमान दयाल सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, अल्पना सिंह, सुधा शर्मा, इंटक नेता अजय कुमार सिंह, बोड़िया उत्तरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सोनामती देवी, बोड़िया दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, दिलीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जबकि, कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार कथारा के हनुमान दयाल सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद, संतोष विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, लालबाबू सिंह, सुजीत कुमार सिन्हा, झरी वर्णवाल, जितेंद्र चौहान, रामविलास चौहान, रीना सिन्हा, पुष्पा सिंह, पूजा देवी, अर्चना शुक्ला, पीहू गोस्वामी, डेजी विश्वकर्मा, अनु सिन्हा, वंदना सिन्हा, हेमिया देवी, पुष्पा देवी, घनश्याम महतो, कर्मी देवी, विष्णु प्रसाद, गोमिया से आये साधक बीपी अग्रवाल, शंकर वर्मा, केशव प्रजापति, सरिता प्रजापति, बोकारो थर्मल से नर्मदेश्वर प्रसाद सिन्हा, धीरज शर्मा, पुष्पा वर्णवाल सहित दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply